*झरिया विधायक मद से स्वीकृत योजना का विधायक प्रतिनिधि केडी पांडेय ने किया शिलान्यास*
झरिया विधायक सह सचेतक (सत्तारूढ़ दल) श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह के विधायक मद से स्वीकृत योजना का विधायक प्रतिनिधि केडी पांडेय ने शुक्रवार को विधिवत स्थानीय लोगों की उपस्थिति में शिलान्यास किया। शिलान्यास 6,28,400/- रुपये की लागत से शालीमार में मुनेर बाईक रिपेयरींग के समीप सार्वजनिक स्थान पर सामुदायिक भवन निर्माण तथा 03 लाख रुपये की लागत से शिमलाबहाल फुटबॉल मैदान में सार्वजनिक शेड निर्माण का किया गया। इस दौरान कोयलांचल पत्रकार कल्याण समिति के संस्थापक अध्यक्ष मुख्तार अहमद के नेतृत्व में विधायक प्रतिनिधि का स्वागत किया। समिति के सदस्यों ने विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्य को लेकर आभार जताया। विधायक प्रतिनिधि केडी पांडेय ने कहा कि विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के पहल पर झरिया में चहुमुखी विकास कार्य हो लगातार किया जा रहा है। विधायक जन-जन के समस्याओं का समाधान को लेकर हमेशा प्रयासरत रहती है। शिलान्यास कार्यक्रम में पत्रकरो के संस्थापक अध्यक्ष मुख्तार अहमद, राहुल मिश्रा, सुनील सिंह, आदित्य सिंह, अशोक श्रीवास्तव, रामनारायण राय, संजय पाण्डेय, अरुण कुमार, उमेश प्रसाद चौधरी, कमलेश सिंह, सोनू अंसारी, सीडी मिश्रा, समीम हुसैन, राजकुमार ताँती, आलम अंसारी, जावेद अख्तर, मनोज यादव, मो अरमान, सत्यनारायण शर्मा, रवि रंजन विश्वकर्मा, लव कुमार वर्णवाल, महेश शर्मा, आरपी शर्मा, गुलज़ार आलम, मंगल सिंह, आशीष घोष, कार्तिक वर्मा, जगत नारायण पाठक, नागेश्वर पासवान, सतीश सिंह, शशिधर मिश्रा, मनोज साव, रबिन्द्र प्रसाद, मो मोज़हरुल, दीपक गुप्ता, सतेंद्र सिंह, सूर्यभान मिस्त्री, नागेश्वर पासवान, मो रिजवान, शंकर झा, मो अरमान आदि मौजूद थे।
अरुण कुमार ( मुख्य संपादक )












Add Comment