Home » झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने सिखों के पवित्र धार्मिक स्थल पटना साहिब की यात्रा के लिए बस उपलब्ध कराई
सेलिब्रिटी

झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने सिखों के पवित्र धार्मिक स्थल पटना साहिब की यात्रा के लिए बस उपलब्ध कराई

पटना साहिब की यात्रा के लिए सिख समुदाय के जत्था को माननीय सचेतक सह झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने निजी खर्च पर उपलब्ध कराई बस।

पटना साहिब की यात्रा के लिए सिख समुदाय की जत्था को माननीय विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने रघुकुल आवास से हरा झंडा दिखाकर रवाना किया। माननीय झरिया विधायक के सौजन्य से सिंदरी की सिख संगत को आने वाले 17 जनवरी को श्री श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर उनके जन्म स्थान तथा सिखों के पांच तख्तों में से तख्त श्री हरमंदिर साहिब पटना जाने व आने के लिए बस की सुविधा उपलब्ध कराई गई हैँ । संगत सिंदरी से निकल कर माननीय विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के रघुकुल आवास पर पहुंच कर उनका आभार सरोपा देकर व्यक्त किया। इस अवसर पर माननीय विधायक ने पटना साहिब तीर्थ पर जा सभी श्रद्धालु जनों का स्वागत किया व बस को हरा झंडा दिखाकर पटना के लिए रवाना करते हुए कहा संगत की सेवा का अवसर पाना सौभाग्य की बात है।
मौके पर संगत में सुखविंदर सिंह, हरेंद्र सिंह, गुरुचरण सिंह, सत्ती सिंह, संतोख कौर, गुरप्रीत कौ,र हरभजन कौर, हरजीत कौर, बेबी कौर, सेली कौर, सुखी कौर सहित लगभग 40 की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

अरुण कुमार ( मुख्य संपादक )

About the author

Arun Kumar

Add Comment

Click here to post a comment