Home » झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया
Uncategorized

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया

झरिया की माननीय विधायक रागिनी सिंह ने करोड़ों की लागत से बनने वाली झरिया के विभिन्न क्षेत्रों में कई योजनाओं का किया शिलान्यास मौके पर कई कार्यकर्त्ता और समाजसेवी उपस्थित रहे,

झरिया की विधायक रागिनी सिंह ने ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा डीएमएफटी फंड से बनने वाले दर्जनों योजनाओं का शिलान्यास किया। शिमलाबहाल में पुल, खास झरिया दुर्गा मंदिर, भालगड़ा, लोदना ओर जेलगोरा शिव मंदिर के समीप विधायक ने विधिवत पूजा अर्चना कर
पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। शिलान्यास किए जाने से स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए विधायक का स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने स्थानीय लोगों में मिठाई बांटी।वहीँ इस मौके पर झरिया विधायक ने कहा कि पुल ओर सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों का रास्ता सुगम होगा और एक जगह से दूसरे जगह पहुंचने में कम समय लगेगा। यह सड़क डीएमएफटी मद से बनाई जा रही है।वहीँ इस मौके पर उनके साथ भाजपा के कई कार्यकर्त्ता और समाज के कई बुद्धिजीवी उपस्थित थे,

संवाददाता —– जैनुल आब्दीन

मुख्य संपादक — अरुण कुमार

About the author

Prabin Kumar

Add Comment

Click here to post a comment