Home » जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में जुआ अड्डा चरम पर
क्राइम

जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में जुआ अड्डा चरम पर

*जोड़ापोखर में जुआ अड्डा का हुई शुरुआत*

जोड़ापोखर। दीपावली पर्व की शुरुआत होते ही जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के कई जगहों पर जुआ का खेल खोला जा रहा है, जिसमे नौजवान, स्कूली बच्चे, गरीब तबके के लोग पैसे के लालच में फसते जा रहे है। क्षेत्र के डिगवाडीह बूढ़ीबांध, जियलगोरा, शालीमार, नौर्थ जियलगोरा में सुबह से ही 52 पते की बिसात बिछ गई है, जो देर रात तक चलती रहती है। जुआ संचालक खिलाड़ियों के लिए हर तरह की व्यवस्था कर रखा है, ताकि जुआ खेलने में दिक्कत न हो। इन सब के बदले ये जुआ का सरगना पैसे जितने वालो से नल के रूप में कुछ रकम रखते है, जिसकी कमाई रोजाना लाखो में होती है। इसी पैसे से मैनेज का खेल किया जाता है।

*जुआ अड्डा खुल जाने से महिलाओं में रोष व्याप्त*

जुआ अड्डा खुल जाने से सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को होती हैं। गरीब परिवार के कमाई करने वाले पुरूष जुआ खेलते हुए अपनी पूरी कमाई हार जाते है। पूजा पर्व में बच्चों को कपड़ा, मिठाई एवं पटाखों के लिए दुसरे से कर्ज लेना पड़ जाता है। महिलाओं ने कहा की जोड़ापोखर पुलिस अगर अविलंब जुआ अड्डा बंद नहीं कराती है तो सड़क पर उतर कर आंदोलन करने पर बाध्य होगे।

संवाददाता – शाहिल हुसैन

मुख्य संपादक – अरुण कुमार

About the author

Prabin Kumar

Add Comment

Click here to post a comment