ईडी द्वारा हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद विधि व्यवस्था के मद्देनजर जिला उपायुक्त व एसएसपी ने लिया पुरे कोयलाँचल क्षेत्र का जायजा लिया,
हेमंत सोरेन के गिरफ्तारी के पश्चात धनबाद उपायुक्त वरुण रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन ने विधि व्यवस्था को देखते हुए विभिन्न चौक-चौराहा समेत कई क्षेत्रों का जायजा लिया। वहीँ विधि व्यवस्था के मद्देनजर उपायुक्त एवं एसएसपी ने लोयाबाद, सिजुआ, कतरास, अंगारपथरा, पंचगढ़ी, भटमुरना, बाघमारा, श्यामडीह, गोमो, तोपचांची, कल्याणपुर,समेत विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु सभी दंडाधिकारी, थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी को अलर्ट मोड पर रहने का दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त और एसएसपी ने कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है। जबकि कोयलाँचल में शांति व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था कायम रहे, इसे सुनिश्चित करने हेतु अलग-अलग क्षेत्रों का भ्रमण कर जायजा लिया जा रहा है। मौके पर ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, एडीएम कमलाकांत गुप्ता समेत कई अन्य पुलिस के पदाधिकारी मौजूद रहें।
अरुण कुमार ( मुख्य संपादक )












Add Comment