केन्दुआ , विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने मनाया शौर्य दिवस, और सामुहिक हनुमान चालीसा और महा आरती गीता जयंती मनाया गया .
केन्दुआ प्रखण्ड विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा रविवार 7 दिसंबर को शौर्य दिवस मनाया गया। बीएचपी के अध्यक्ष विद्याानंद मिश्रा ने बताया कि आयोजन के तहत केन्दुआ पुल बजरंग बली मंदिर मे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने,हनुमान चालीसा का पाठ तथा हनुमान जी की आरती उतारी।
बजरंग दल धनबाद महा नगर सह संयोजक सुमित कुमार माली ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब हिंदू संस्कृति पर बाहरी आक्रांताओं ने आघात किया है, तब संत-महात्मा, महापुरुष और हिंदू योद्धा समाज के मानबिंदुओं की रक्षा के लिए आगे आए हैं। 6 दिसंबर, गीता जयंती के दिन, इसी संघर्ष और स्वाभिमान की विजय का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि 600 वर्षों के लंबे संघर्ष और हजारों बलिदानों के बाद मुक्त हुई। कृष्ण जन्मभूमि, काशी विश्वनाथ, सोमनाथ मंदिर सहित अनेक पवित्र स्थलों के लिए त्याग और बलिदान की यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। समय बदला, युग बदला, लेकिन धर्म और राष्ट्र की रक्षा की यह श्रृंखला कभी नहीं टूटी। सामिल , ज़ितेन्द्र साव ,आयूष कुमार साव, विद्यानांद मिश्रा ,संचय कुमार गुप्ता , देव कुमार ,सुमित कुमार , रोहित कुमार शर्मा ,आदि सामिल हुए .
संवाददाता —- जैनुल आब्दीन
मुख्य संपादक — अरुण कुमार












Add Comment