धनबाद — अयोध्या से लाए गए अक्षत को देते हुए भाजपा नेत्री रागिनी सिंह को विश्व हिन्दू परिषद के सदस्यों द्वारा आमंत्रण पत्र दिया गया,
जनवरी 22 को अयोध्या में प्रभु श्री राम जी के भव्य मंदिर का निर्माण एवं प्रभु श्री राम के मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आमंत्रित करने को लेकर विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारीयों के द्वारा आमंत्रण दिया गया ज्ञात हो कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम का भव्य मंदिर बनने जा रहा है वहीँ अयोध्या से ही पुरे भारत के कई सख्शियतों को अयोध्या में प्रभु श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा में आने को लेकर न्योता स्वरूप अक्षत दिया जा रहा है इसी के मद्देनज़र झरिया की भाजपा नेत्री रागिनी सिंह को भी अक्षत देकर निमंत्रण दिया गया है
वही भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने भी सहृदय यह निमंत्रण स्वीकार कर उनका आभार प्रकट किया ।इस दौरान मुख्य रूप से धर्मेंद्र सरोज, बृजनंदन कुमार, रविंद्र कुमार, मनोज कुमार अकेला , द्वारिका प्रसाद एवं भाजपा के कई कार्यकर्त्ता मौजूद थे,
अरुण कुमार ( मुख्य संपादक )












Add Comment